देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। 06 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की गई।
अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की विशेष जांच की गई। वैध कागजात वाले ई-रिक्शा पर नंबरिंग की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क पर अवैध रूप से सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत कुल 118 वाहनों का ई-चालान किया गया और 10 वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और वाहन चालकों को यह स्पष्ट संदेश जाता है कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
