देवरिया।उत्तर प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विकास महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, डमी चेक, कृषि यंत्रों की चाबियां, आईटीआई छात्रों को टैबलेट, दिव्यांग बच्चों को सामग्री युक्त बैग सहित अन्य लाभ प्रदान किए गए। एमएसएमई योजना के तहत 7.5 करोड़ रुपये के डमी चेक भी वितरित किए गए।

मुख्य बातें:
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा – सरकार अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर नल जल, मेडिकल कॉलेज, सड़क और बिजली जैसी योजनाएं जनपद में प्रभावी ढंग से चल रही हैं।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा – प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, अपराध नियंत्रण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा – ड्रोन तकनीक, ऑपरेशन कब्जामुक्ति और महिलाओं की तकनीकी आत्मनिर्भरता जैसे अनेक कार्य देवरिया में प्रभावशाली ढंग से हो रहे हैं।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन कृषि मंत्री, राज्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पशुपालन, बिजली, जल, आयुष, पर्यटन, बैंकिंग, खाद्य सुरक्षा आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर एसपी विक्रांत वीर, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *