जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को देवरिया के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के सुचारू संचालन की व्यवस्था परखीं। उन्होंने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, विद्युत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के 22 केंद्रों पर कुल 8,928 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई।