देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे के पास सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन किशोर छात्र सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा भिड़े। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव निवासी अंकित गिरी (16), विशुनपुरा निवासी आर्यन कुमार (17) और महुआडीह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी ऋतिक चौहान (16) सोमवार सुबह करीब 8 बजे बैतालपुर चौराहे से देवरिया स्थित अपने स्कूल जा रहे थे।
रास्ते में एआरटीओ कार्यालय के पास इंडस्ट्रियल स्टेट गेट के सामने एक पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी डीसीएम से टकरा गई।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों छात्रों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आर्यन और ऋतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने घायल छात्र अंकित गिरी को मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक ऋतिक अपने मामा रामप्रवेश चौहान के घर रहकर पढ़ाई करता था।
सदर कोतवाली प्रभारी निरी
