महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जेंडर सेंसिटाइजेशन अवेयरनेस सेशन्स/वर्कशॉप्स का आयोजन 04 सितम्बर 2025 को बी.जी.एम. इंटर कॉलेज, भागलपुर, देवरिया में किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, देवरिया) ने समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों को और मजबूत करने पर प्रकाश डाला।

वहीं श्रीमती नीतू भारती (वन स्टॉप सेंटर) ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही श्रीमती मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर, देवरिया) ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *