देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्राधिकारी विनी सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ पीएमसी कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों (112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, 108 आदि) की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा व सहायता से जुड़े सरकारी प्रावधानों से अवगत कराया।
इसी क्रम में थाना मईल, लार और बरहज की मिशन शक्ति टीमों ने कस्बों व बाजारों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी।
इसके अलावा जिले के सभी थानों की एण्टी रोमियो व मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर टेम्पलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया।
