देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन और यातायात प्रभारी गुलाब सिंह की अगुवाई में 25 मार्च को शहर के प्रमुख चौराहों पर किया गया।

इस दौरान ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की जांच की गई और बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट, और बिना फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 121 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *