लम्पी स्किन डिज़ीज़ की रोकथाम और नियंत्रण के लिए देवरिया जिले में व्यापक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत 18 पशु चिकित्सकों और 10 पशुधन प्रसार अधिकारियों की तैनाती 13 सितम्बर 2025 तक की गई है।
बाहरी जिलों से आए इन अधिकारियों और चिकित्सकों की बैठक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपर निदेशक, पशुपालन विभाग गोरखपुर मण्डल डॉ. अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रोग की त्वरित रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी अधिकारियों और चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में चिकित्सा व टीकाकरण कार्य हेतु लगाया गया है।
अपील
जनपद के पशुपालकों से अपील की गई है कि यदि किसी गोवंश में बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालय में संपर्क कर उपचार कराएँ।
किसी भी आपात स्थिति में जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9451955864 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
देवरिया प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि इस बीमारी को रोकने और नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
