मृत शिक्षक कृष्णमोहन सिंह प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। रविवार देर रात सामने आए 55 सेकेंड के ऑडियो ने मामले को नई दिशा दे दी है। ऑडियो में शिक्षक अपनी समस्याएं बताते हुए राहत की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं। जांच एजेंसियां इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर परीक्षण की तैयारी में हैं।

शिक्षक ने 20 फरवरी को गोरखपुर में आत्महत्या की थी। इससे पूर्व जारी सुसाइड नोट और वीडियो संदेश में तत्कालीन बीएसए और पटल सहायक पर 14 लाख रुपये लेने तथा अतिरिक्त धन की मांग का आरोप लगाया गया था। बताया जा रहा है कि प्रकरण के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट का आदेश भी पूर्व में मिल चुका था, लेकिन कार्रवाई लंबित रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर और शासन स्तर पर अलग-अलग जांच समितियां गठित हैं। संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और कानूनी राय के आधार पर तय होगी।