देवरिया जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलोग्राम 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस टीम ने बीती रात रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी रामनाथ देवरिया पश्चिम मोहल्ला का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनित कुमार राय, कांस्टेबल आदेश गौरव कौशिक, प्रवीण पाण्डेय, पंकज शुक्ला और राहुल यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा