सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर
देसही देवरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली गांव के पास शुक्रवार की रात स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह इलाज के दौरान स्कूटी सवार रामहरख यादव (32) की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी रामहरख यादव अपने साथी रामअशीष यादव के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हाटा सीएचसी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर देख पडरौना और बाद में गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान रामहरख यादव की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *