देवरिया।
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम सभा वरमामीर छापर, न्याय पंचायत वरमामीर छापर, विकास खंड देसही देवरिया में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान विष्णु कुशवाहा ने फीता काटकर किया।

इस दौरान उद्योग स्थापना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में कुल 30 महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।

यह प्रशिक्षण 12 अगस्त तक चलेगा। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *