जिले में 10 से 28 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देवरिया में 10 से 28 अगस्त 2025 तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने जिला समन्वय समिति की बैठक में दी।


भलुअनी और भागलपुर ब्लॉक में 3.94 लाख लोगों को दी जाएगी दवा

एमडीए अभियान के तहत भलुअनी व भागलपुर ब्लॉक के 3.94 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा (डीईसी और एलबेन्डाजोल) खिलाई जाएगी। यह दवा एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं दी जाएगी।


376 टीमें करेंगी घर-घर जाकर दवा वितरण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 376 टीमें गठित की गई हैं जो आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। दवा सेवन के समय आशा कार्यकर्ता की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।


दवा सेवन से पहले खानपान का रखें ध्यान, साइड इफेक्ट्स से घबराएं नहीं

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं लेनी है। कभी-कभी चक्कर आना या जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं, जो सामान्य हैं। यह लक्षण उन लोगों में आते हैं जिनके शरीर में माइक्रोफाइलेरिया के कृमि पहले से मौजूद होते हैं।


सहयोगी विभागों की भी अहम भूमिका, प्रशिक्षण पूरा

बेसिक शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को पहले ही ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *