गोपालगंज। जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के कटहीया पुल के पास बेहोशी की हालत में अपहृत नाबालिग बच्ची को बरामद किया गया। बरामद बच्ची को पुलिस मेडिकल जांच के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया है हालांकि जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की। तहकीकात में जुट गई है।
दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि महमदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची शनिवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली इसी बीच वह जैसे ही शंकर होटल के पास पहुंची तभी उसकी साइकिल के चका का चैन उतर गया जिसे ठीक करने के लिए रुकी ही थी कि तभी आरोप है कि एक बोलेरो सवार चार लोग बच्ची का अपहरण कर लिए इधर बच्ची जब घर नहीं पहुंची तब परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसी बीच शनिवार की देर शाम बच्ची को कटहिया पुल के पास बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया जब उसे होश आया तब वह पास के ही गांव में अपनी बहन के पास गई और पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के बयान को दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया
इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि एक बच्ची का अपहरण का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके बाद यह पता चला है कि बच्ची अपनी बहन के घर आ गई है, वहां से बच्ची को सदर अस्पताल में इलाज व मेडिकल जांच कराया गया इस मामले में अभी तक दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इसमें आगे की हम लोग जांच कर रहे है।
