विजयीपुर: विजयीपुर प्रखंड के पटखौली गांव में मंगलवार को समाजसेवी धनंजय ओझा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर मझवलिया, हरदियां और मुसेहरी पंचायत के 236 बुजुर्ग महिला-पुरुष जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और राहत की झलक देखने को मिली।
