कसया के सपहा मार्ग स्थित एक होटल में मंगलवार को कसया सराफा संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि अनुशासित संगठन ही समाज को मजबूत और संरक्षित बनाता है। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारियों को अनुशासन बनाए रखते हुए कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। इससे संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर आदित्य सोनी को अध्यक्ष, काजू वर्मा और अनुज वर्मा को महामंत्री, केश्वर वर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष तुलस्यान को कोषाध्यक्ष तथा मनोज श्रीवास्तव को संगठन मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन दिनेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सुनील मिश्रा, राकेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया, पारष वर्मा, विवेक वर्मा, रामेश्वर वर्मा, नवीन वर्मा और रंजीत जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।