बरहज। क्षेत्र के सतरांव स्थित खेल मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बरहज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाते हुए आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और हाफ टाइम तक स्कोर बराबरी पर रहा।
दूसरे हाफ में खेल और अधिक रोमांचक हो गया। बरहज की टीम ने आक्रमण तेज करते हुए 13वें मिनट में आदित्य के शानदार गोल से बढ़त बना ली। इसके बाद गोरखपुर की टीम ने बराबरी के प्रयास किए, लेकिन बरहज की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। मैच के 25वें मिनट में मनीष ने एक और गोल दागकर बरहज की जीत सुनिश्चित कर दी।
मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जीत के साथ ही बरहज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसका मुकाबला अब टूर्नामेंट की एक मजबूत टीम से होगा।
