रुद्रपुर। लक्ष्मीपुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बताया गया कि शुक्रवार को रुद्रपुर–गौरीबाजार मार्ग पर बाइक सवार ने लक्ष्मीपुर निवासी मनोज विश्वकर्मा के बेटे आयुष को टक्कर मार दी थी। वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।