गोपालगंज।
बरौली थाना पुलिस ने अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष एनिमा राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनकट मोड़ के पास छापेमारी कर दो कुख्यात आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक कार और 5.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज गोयल और अजय साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से बिहार में शराब की तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

छापेमारी की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2, सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो कार से भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद हुए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई और राज़ खुलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बरौली थाना पुलिस की इस सफलता से अपराधियों और शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *