गोपालगंज: सदर प्रखंड के बसडिला बाजार में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मां भगवती सेवा संस्थान के तत्वावधान में महाप्रसाद का वितरण किया गया। खिचड़ी के रूप में वितरित इस महाप्रसाद का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की सहभागिता से सफलतापूर्वक किया गया।
