गोपालगंज। प्रत्येक शुक्रवार की भांति इस शुक्रवार को भी बसडीला स्थित श्रीराम जानकी आरोग्यधाम में मरीजों का नि:शुल्क जांच और इलाज किया गया। इस दौरान करीब 70 मरीजों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया गया।
आरोग्यधाम में बवासीर, जोड़ों का दर्द, पेट के रोग, पथरी और चर्म रोग जैसी बीमारियों का आयुर्वेदिक उपचार किया जाता है। प्रत्येक शुक्रवार को नेशनल हाईवे, बसडीला स्थित केंद्र पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ट्रस्ट की ओर से यहां मात्र 99 रुपये में दवा और इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
इस बार विशेष रूप से सुमन हॉस्पिटल के डॉक्टर विशाल कुमार की टीम ने शाम 3 बजे से आंखों की जांच और उपचार भी किया
