थावे (गोपालगंज): थावे प्रखंड के विदेशीटोला पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में मंगलवार को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के पश्चात शिव, पार्वती, राम, सीता और राधा-कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ निकली इस मनमोहक शोभा यात्रा में शिव, पार्वती, कार्तिकेय और भूत-पिशाच के रूप में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभा यात्रा का मार्ग शिवस्थान मंदिर से शुरू होकर विदेशीटोला गांव, थावे बाजार, स्टेशन चौक, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पुजारी राघव गिरी ने बताया कि शोभा यात्रा के बाद बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जलाभिषेक के साथ शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही, परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में मेला भी आयोजित होगा।

शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मियों समेत एएसआई नीरज कुमार पाण्डेय और अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।शोभा यात्रा में मुखिया मनीष कुमार गुप्ता, सरपंच विमलेश पाण्डेय, पूर्व मुखिया उमेश यादव, पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन गिरी, अशोक बैठा, चंद्रशेखर शर्मा, सत्येंद्र गिरी, रघुनाथ गिरी, बलिराम यादव, शम्भू व्यास समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *