बीएलओ सुपरवाइजर होंगे दक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

गोपालगंज।।आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के निमित्त भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर गोपालगंज जिले के 223 बीएलओ को 12 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद सभी का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षित बीएलओ सुपरवाइजर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, मतदान केंद्रों के सत्यापन, मतदाता सूची के निर्माण संबंधी बीएलओ के कार्यों का सतत अनुश्रवण कर निर्वाचन की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन के सफल संचालन में बीएलओ सुपरवाइजर एक मतवपूर्ण कड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।


इनके प्रशिक्षित होने से न सिर्फ बीएलओ के कार्यों का सतत अनुश्रवण होगा बल्कि ससमय निर्वाचन कार्यों का संपादित कराना सुविधाजनक होगा।
आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने हेतु गोपालगंज जिले के 223 बीएलओ सुपरवाइजरों को 12 जून 2025 को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुपरवाइजरों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया जाएगा, जिससे उनकी दक्षता सुनिश्चित हो सके और वे अपनी भूमिका का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
बीएलओ सुपरवाइजरों की भूमिका:
प्रशिक्षित बीएलओ सुपरवाइजर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा मतदाता सूची निर्माण जैसे कार्यों में बीएलओ के कार्यों का सतत अनुश्रवण करेंगे। इनकी नियमित निगरानी और मार्गदर्शन से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और अद्यतनता सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा,
“निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता के लिए बीएलओ सुपरवाइजर की भूमिका एक मजबूत कड़ी के रूप में उभर रही है। इनका प्रशिक्षित होना न केवल बीएलओ के कार्यों की निगरानी में सहायक होगा, बल्कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और समयबद्ध रूप से संपादित कराने में भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।”

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के निर्माण एवं पुनरीक्षण कार्यों, मतदान केंद्रों की दूरी, पहुंचनीयता, सुविधाओं और भौगोलिक स्थिति के अनुसार युक्तिकरण एवं सत्यापन संबंधी तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से यह अपेक्षित है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सेवाओं की गुणवत्ता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता में वृद्धि हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *