बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग, अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत बीपीएससी 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए निःशुल्क गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यह कोचिंग हज भवन, पटना में मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय की देखरेख में संचालित होगी।

गोपालगंज में भी संचालित होगा कोचिंग केंद्र, 12 जुलाई तक करें आवेदन
गोपालगंज जिले के पात्र अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी) अभ्यर्थी 12 जुलाई 2025 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गोपालगंज में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस जिले में कोचिंग का संचालन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, गोपालगंज में किया जाएगा।

पूर्व सफल परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ, प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को
इस योजना के अंतर्गत पूर्व में UPSC, BPSC या अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोचिंग में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।

परिणाम और नामांकन की तिथि भी घोषित
प्रवेश परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई 2025 को दोपहर 4:00 बजे घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों का नामांकन 20 एवं 21 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

पाठ्यक्रम बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के अनुरूप
प्रवेश परीक्षा का स्तर और पाठ्यक्रम बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के समकक्ष होगा, जिससे अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की तैयारी में वास्तविक अभ्यास और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *