भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से नदी में जलस्तर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से जलस्तर घटने के कारण तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब स्थिति ने फिर चिंता बढ़ा दी है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 64.17 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 64.10 मीटर अंकित है। यानी सरयू नदी खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर बह रही है।
इससे तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं, बरहज एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बाढ़ राहत चौकियों पर तहसील कर्मचारियों की तैनाती की गई है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
