उचकागांव संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में अपने घर से दवा खरीदने जा रहे नंदकिशोर यादव को गांव के कुछ लोगों ने घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गड्ढे में गिराकर गमछे से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने आए उनके भाई रामबली चौधरी की भी जमकर पिटाई की गई। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मामले में घायल नंदकिशोर यादव के आवेदन पर गांव के राजन यादव, रोहित यादव, राहुल यादव और नीतीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
