मांझागढ़/गोपालगंज। 79वां स्वतंत्रता दिवस मांझागढ़ में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मांझा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख वाजिद अली, अंचलाधिकारी आवास पर अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार, बीआरसी पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार झा, व्यापार मंडल में अध्यक्ष अमरजीत प्रसाद, माध्यमिक विद्यालय मांझागढ़ में प्राचार्य अजीत राय, उच्चतर विद्यालय में प्राचार्य शमशाद अली, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम, मांझागढ़ थाना में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, मांझा पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया दिलीप सोनी, पुरानी माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य दीनानाथ आर्य और नवसृजित विद्यालय प्रताप में प्राचार्य अंबुज कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, कर्णपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद, जदयू नेता अमरेंद्र बारी, प्रमोद पटेल, ललन प्रसाद, महमद अहमद, बीएमसी नवीन कुमार, एकाउंटेंट मुकेश ओझा, डाटा ऑपरेटर सर्वेश गिरी, शिक्षक शौरभ कुमार, सतेंद्र राम और सोनू अली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, पुरानी बाजार माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया। इसी तरह विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें शिक्षक अरविंद कुमार, रमेश प्रसाद, संजीव कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह और शिक्षिका स्वेता कुमारी सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *