रविवार शाम आई तेज आंधी के चलते मांझागढ़ क्षेत्र में कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को रविवार रातभर अंधेरे में रहना पड़ा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर तक गिरे हुए बिजली के पोलों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को चाहिए कि आंधी-पानी जैसी आपदा की स्थिति में बिजली आपूर्ति के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में न रहना पड़े और किसी अनहोनी से भी बचाव हो सके।साथ ही लोगों ने यह भी मांग की कि जब भी बिजली कटौती या मरम्मत के कारण लंबा समय लगने की संभावना हो, तो विभाग उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना देकर सतर्क कर दे, ताकि लोग समय रहते अपनी वैकल्पिक तैयारियाँ कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *