देवरिया, 08 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
थाना बरहज क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक श्री राहुल सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम —
उपनिरीक्षक श्री सर्वेश सिंह, श्री सुभाष यादव, श्री संतोष यादव, आरक्षी बबलू गिरी, महिला आरक्षी सीमा यादव, प्रियंका यादव एवं रजनी सिंह द्वारा ग्राम बढ़या हरदो में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
उन्हें सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों —
डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 — के उपयोग के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना खामपार की मिशन शक्ति टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रामरतन पाण्डेय, आरक्षी मनीष चौहान, महिला आरक्षी स्वीटी प्रजापति और नेहा मौर्या शामिल थे, ने आर.बी. मेमोरियल स्कूल, भिंगारी बाजार में छात्राओं से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा की।
वहीं, थाना लार की मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक नंद कुमार यादव, जिम्तीयाज अहमद, महिला आरक्षी नीलम यादव और तनुजा मिश्रा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, लार में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया, साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद प्राप्त कर सकें।
