मीरगंज। शहर के व्यस्त बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया जब दो शातिर महिला चोर सोने की कील चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गईं। दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में घुसी थीं और खरीदारी के बहाने गहनों पर हाथ साफ करने की फिराक में थीं।

दुकानदार की सतर्कता और दुकान में लगे CCTV कैमरे की मदद से चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दोनों महिलाएं साफ-साफ चोरी करते हुए नजर आ रही हैं।

सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सिवान जिले की प्रियंका देवी और रीना देवी के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *