गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड अंतर्गत मुसेहरी बाजार की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बिना बारिश के भी सड़क पर वर्षों से जलजमाव और मछली की दुर्गंध फैली रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है।
यह मुख्य सड़क भोरे से होकर पगरा और देवरिया तक जाती है, लेकिन बाजार में मांस-मछली की दुकानें दोनों ओर फैली हुई हैं और नालियों की गंदगी सीधे सड़क पर बहती है। इससे सड़क पर हमेशा बदबू और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण सड़क के किनारे बने जलाशय पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। कुछ साल पहले तत्कालीन सीओ राहुल कुमार के कार्यकाल में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन उसके बाद फिर से कब्जा हो गया और अब वर्तमान सीओ वेद प्रकाश नारायण के समय में भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों का तंज है कि “विजयीपुर प्रशासन की जेसीबी में अब तेल खत्म हो गया है।”
पथ निर्माण विभाग द्वारा नाला निर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन उसका काम कब शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है।
लोगों की मांग है कि जलाशय को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर सड़क से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *