नीति आयोग के माध्यम से देवरिया क्लब, देवरिया में आयोजित आकांक्षा हाट एवं रक्षाबंधन मेला आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को मंच देना, उनके हस्तनिर्मित सामानों का प्रचार-प्रसार और विक्रय सुनिश्चित करना रहा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मेले में विभिन्न विभागों जैसे स्वयं सहायता समूह, ICDS, ODOP, कृषि, केबीके, स्वास्थ्य, लीड बैंक, आरसेटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि के कुल 23 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

4 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक चलने वाले इस मेले में राखी, तिरंगा, सजावटी सामग्री, अचार, मुरब्बा, सिरका, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोमोज, पकौड़ी और चाय जैसे उत्पादों की बिक्री हुई। आज के दिन कुल ₹12,300 के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें आशा बहुओं एवं एएनएम कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की सराहना प्राप्त की और मेले के माहौल को उत्सवमय बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *