05 से 07 अगस्त तक देवरिया क्लब में लगेगा रक्षाबंधन मेला

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में देवरिया क्लब में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम, किसानों की होगी भागीदारी

मेले में कृषि विभाग द्वारा सूचना तंत्र मेला, यंत्रीकरण गोष्ठी, श्री अन्न और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यवस्था

कृषि मंत्री ने बताया कि 08 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे मेले व अन्य कार्यक्रमों में आसानी से भाग ले सकें।

 हर घर तिरंगा और कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल होंगी।

डीएम ने दी जानकारी: लगेगा हेल्थ कैंप, पेंशन आवेदन और जनकल्याणकारी स्टॉल

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि मेले में स्वास्थ्य परीक्षण, विधवा पेंशन आवेदन, और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को सीधे लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *