रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया–बैजनाथपुर मार्ग पर करमहा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार सवारों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फाटक तोड़कर कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार महुआडीह थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी विवेकानंद मिश्र के परिजन कार से देवरिया जा रहे थे। पांडेयचक मार्ग के पास कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।