खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव की एक महिला से जालसाज ने फोन कर ठगी का प्रयास किया। आरोपी ने खुद को बहन बताकर भरोसा जीता और फिर सामान भेजने व उसे छुड़ाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गिरफ्तारी की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ललिता विश्वकर्मा ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि जालसाज अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर धमका रहा है, जिससे वह भयभीत है।
एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में मिले मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और सर्विलांस के माध्यम से जालसाज की तलाश की जा रही है।
