विशंभरपुर: पुलिस ने कांड संख्या 87/21, धारा 30 (A) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत फरार चल रहे शराब तस्कर धर्मेंद्र चौहान (निवासी: तिवारी मटिहनिया गांव) को गिरफ्तार कर लिया है।
🔹 विशंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
