भटनी। शादी समारोह में शरीक होने जा रहे बाइक सवार पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बेेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा रात साहोपार गांव के पास हुआ। इसकी जानकारी पर खोरीबारी अरुआडीह गांव में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के खोरीबारी अरुआडीह गांव निवासी रूदल यादव (58 ) किसान थे। रविवार की रात वह बेटे विपिन (24) के साथ एक शादी समारोह में शरीक होने बाइक से जा रहे थे।दोनों साहोपार गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच भरथुआ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर तड़पने लगे।
आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रूदल यादव की मौत हो गई, जबकि विपिन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद रूदल यादव का शव गांव लागा गया तो परिवार में चीत्कार मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *