सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 32 वर्षीय युवक का शव पुलिया के नीचे खेत में नग्न अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
शव की स्थिति को देखते हुए लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।
