पिपरपट्टी। सेहत सही लाभ कोई कार्यक्रम के तहत स्मार्ट संस्था और रेडियो रंग के संयुक्त तत्वावधान में पिपरपट्टी गांव में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की सही और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान रेडियो रंग की टीम से आयुषी और कम्युनिटी रिपोर्टर एमके तिवारी ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ, पात्रता, आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, मुफ्त इलाज की सुविधा और योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा कवर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

अभियान में पिपरपट्टी गांव के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर वे बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ उठा सकें।