गोपालगंज: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दीवार गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के तुर्पट्टी गांव निवासी नीतीश कुमार साह और मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना के संदर्भ में बताया गया है कि अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने दीवार को तोड़कर नया दीवार बनाने का कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से पुरानी दीवार तोड़ दी, लेकिन इसके पास स्थित एक निजी दीवार कमजोर हो चुकी थी। इसकी जानकारी मजदूरों को नहीं थी।

मजदूर टूटे हुए ईंट हटाने का काम कर रहे थे, तभी निजी दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान तीन मजदूर मलबे में दब गए। एक मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मलबा हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ठेकेदार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रशासन से उठी सवाल

स्थानीय लोगों ने घटना को ठेकेदार की लापरवाही बताया और प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *