भागलपुर। सुबह तकरीबन चार बजे सरयू पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पिकअप वाहन हाईट गेज बैरियर से टकराकर ऊपर चढ़ गया। हादसे में चालक बाल-बाल बचा, जिसका श्रेय भागलपुर पुलिस की मुस्तैदी को जाता है।

सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव निवासी चालक नसीम अहमद सोनभद्र से टमाटर लादकर पडरौना जा रहा था। घने कोहरे की वजह से भागलपुर पुलिस चौकी के पास भारी वाहनों के लिए बनाए गए हाईट गेट में उसकी पिकअप टकरा गई और क्षतिग्रस्त होकर अटक गई।

टक्कर के बाद वाहन में फंसे चालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और सिपाही मनीष चौहान ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का दरवाज़ा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *