गोपालगंज।।आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 की व्यापक तैयारियों के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सशक्त निर्वाचक सूची निर्माण एवं केंद्रों के युक्तिकरण-सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से निष्पादित करने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का मूल्यांकन कराया गया। उल्लेखनीय है कि 7 मई से 14 मई के बीच जिला अंतर्गत सभी छह विधानसभा के 1903 बीएलओ का प्रखंड स्तर पर DLMT और ALMT के माध्यम से दिया गया है। उसी क्रम में आज सभी प्रशिक्षित बीएलओ का निर्वाचन विभाग द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के कुल 2012 बीएलओ को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया गया, जिसमें निर्वाचन से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश, प्रपत्रों की शुद्धता, मतदाता सूची में प्रविष्टि, विलोपन और सुधार की प्रक्रियाओं, मतदान केंद्र के युक्तिकरण तथा सत्यापन की तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण उपरांत 1903 प्रशिक्षित बीएलओ का ऑनलाइन मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी निगरानी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा की गई। मूल्यांकन की प्रक्रिया को सभी प्रखंडों में समान रूप से आयोजित किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत बीएलओ की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
यह प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन आगामी विधानसभा निर्वाचन में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बीएलओ की दक्षता में वृद्धि होगी औ

