देवरिया, 11 अगस्त 2025।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित संस्था साइंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी को जनपद देवरिया में नशा मुक्ति केंद्र (डीडीएसी – जिला डी-एडिक्शन सेंटर) संचालित करने की अनुमति दी गई है। यह केंद्र ओरा-चौरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित है।

केंद्र में 15 मरीजों के लिए आवासीय रूप से पूरी तरह निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध है। यहां शराब, तंबाकू, स्मैक, गांजा, चरस, कोकीन, सॉल्यूशन, वाइटनर और प्रतिबंधित दवाओं के आदी मरीजों का दवा व भर्ती कर इलाज किया जाता है। भर्ती मरीजों को नाश्ता, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी संस्था द्वारा मुफ्त दी जाती हैं।

इलाज के साथ-साथ, नशा छुड़ाने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्श, मेडिटेशन और शारीरिक व्यायाम जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। संस्था के प्रबंधक/सचिव डॉ. ए.के. सिंह के निर्देशन में मरीजों का उपचार डॉ. केशव सिंह, परियोजना प्रबंधक डॉ. रोहित सिंह और परियोजना समन्वयक डॉ. विजेता पांडेय की देखरेख में हो रहा है।

भर्ती के लिए मरीज का आधार कार्ड अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6307161288 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपील की है कि नशे से पीड़ित लोगों को इस केंद्र से जोड़कर इस सुविधा का लाभ दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *