गोपालगंज। जगतौली ओपी क्षेत्र में बीते दिनों हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल और बाइक भी बरामद कर लिया है।

इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने भोरे थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगतौली ओपी क्षेत्र के धोबहा घाट पुल के पास बीते दिनों गोसैसिया गांव निवासी मैनेजर यादव के 40 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर यादव को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई थी। इस घटना को लेकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं –

  • नितेश कुमार, पुत्र रामजी मांझी, निवासी गोसैसिया गांव,

  • कृष्णा कुमार राम, निवासी मिश्र बगहवां गांव,

  • साहिल कुमार, पुत्र अर्जुन मांझी, निवासी नेरूई गांव (थाना मीरगंज),

  • धीरज कुमार सिंह

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी धीरज कुमार ने पुलिस जीप से भागने की कोशिश की, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। घायल आरोपी का प्राथमिक उपचार भोरे में कराया जा रहा है।

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने इस मामले में बेहतर और सराहनीय कार्य किया है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *