spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,435 लीटर शराब बरामद – 5 तस्कर...

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,435 लीटर शराब बरामद – 5 तस्कर गिरफ्तार

-

गोपालगंज। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मीरगंज थाना अंतर्गत कुसौधी टोला दुदही के पास से पुलिस ने पवन कुमार (पिता – मुन्ना राम, ग्राम कुसौधी टोला रामनगर, थाना मीरगंज) को 72 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, सबेया फील्ड के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन में छिपाकर रखे गए 711 लीटर देशी शराब को बरामद किया गया। इस तरह मीरगंज थाना क्षेत्र से कुल 783 लीटर देशी शराब की जब्ती हुई।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश से पुलिस ने एक कार से 351.780 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनकी पहचान

  1. चेतराम (पिता – करण सिंह, सा० बड़ा थाना शेरगढ़, जिला मथुरा)

  2. अमित कुमार (पिता – अर्जुन साह, सा० अनदौली थाना किशनपुर, जिला सुपौल)
    के रूप में हुई।

विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया ढ़ाला के पास से पुलिस ने एक कार से 300.180 लीटर विदेशी शराब बरामद की। यहां से भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान

  1. राजु कुमार (पिता – रितलाल सिंह, सा० जदुआ हाजीपुर, थाना नगर, जिला वैशाली)

  2. राजन कुमार (पिता – मोहन प्रसाद सिंह, सा० जदुआ हाजीपुर, थाना नगर, जिला वैशाली)
    के रूप में हुई।

👉 कुल मिलाकर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 1,435 लीटर शराब बरामद करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts