spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया: हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर हंगामा, राज्य मंत्री पर कब्जे...

देवरिया: हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर हंगामा, राज्य मंत्री पर कब्जे का आरोप

-

देवरिया। जिले के श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राजेश नारायण दास ने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।

महंत ने आरोप लगाया कि गुंडों और प्रशासन की मिलीभगत से मंदिर की जमीन पर अवैध दीवार खड़ी कर दी गई। इसी विरोध में महंत सुबह मंदिर चौराहे पर धरने पर बैठ गए।

धरने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर और आसपास अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम श्रुति शर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल डीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

आख़िरकार प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महंत को समझा-बुझाकर धरने से उठाया गया। एसडीएम श्रुति शर्मा ने शाम 5 बजे मंदिर की भूमि की नापी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महंत शांत हुए। देर शाम तक मंदिर की जमीन की नापी की प्रक्रिया जारी रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts