गौरी बाजार/बखरा। जन्माष्टमी मेला सम्पन्न होने के बाद सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा डीजे का साउंड बॉक्स अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
🚨 हादसे का विवरण
-
लुअठही गांव निवासी
-
बृजेश निषाद (17) पुत्र शिवचरण निषाद
-
समीर निषाद (18) पुत्र लाल बच्चन निषाद
-
आतिश (16) पुत्र सुरेंद्र
-
रेयांश (12) पुत्र दिवाकर
-
गांव के अन्य लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन करने कालाबन करिहवा घाट पुल (मझना नाला) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखा भारी साउंड बॉक्स अचानक उनके ऊपर आ गिरा।
🏥 घायलों का इलाज
हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
