बरहज। क्षेत्र के भरसड़ा मोड़ पर देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रमेश चौहान (35 वर्ष, निवासी शेरवां बभनौली, थाना खुखुंदू) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रमेश चौहान अपने ससुराल पैना गांव जा रहे थे। इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर तेज और अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में घायल रमेश चौहान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
