लार रोड। लंबे समय से किराए के भवन में संचालित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को आखिरकार अपनी जमीन मिल गई है। अब अस्पताल का नया भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुंडौली गांव में स्थित अस्पताल भूमि की कमी के कारण वर्षों से दिक्कतों का सामना कर रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए ग्राम प्रधान वृषकेत सिंह उर्फ अतुल ने पंचायत के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में करीब 25 डिस्मिल नवीन परती भूमि को अस्पताल के लिए देने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद ग्राम प्रधान ने जिले के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अस्पताल का अपना भवन बनने से मरीजों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
