गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के गोपला मठ पश्चिम टोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेश कुमार सिंह (29 वर्ष), पिता सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

👨‍👩‍👦 परिजनों में कोहराम

राजेश कुमार सिंह के घर पर मम्मी-पापा और भाभी रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

💼 पहले करते थे नौकरी

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह पहले बेंगलुरु में एडमिन असिस्टेंट की नौकरी करते थे। फिलहाल गांव में रह रहे थे।

🚨 पुलिस की कार्रवाई

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *